हत्या के मामले मे चार आरोपी दोषी करार ,15मई को होगी सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई।
हत्या के मामले मे चार आरोपी दोषी करार ,15मई को होगी सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई।
हत्या के मामले मे चार आरोपी दोषी करार ,15मई को होगी सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई।
दरभंगा /विधि संवाददाता
सिविल कोर्ट दरभंगा के अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की कोर्ट ने कटहलबाड़ी भंडार चौक निवासी सलीम की हत्या के चार आरोपियों को सोमवार को धारा 302/34 में दोषी करार दिया है।सजा के बिन्दू पर सूनवाई और निर्णय के लिए 15 मई की तिथि निर्धारित की है ।अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे तेज तर्रार एपीपी चम्पा मुखर्जी ने बताया कि सलीम की हत्या 23 दिसंबर 22की रात्रि में 8.15 बजे कर दी गई थी। इसकी प्राथमिकी मृतक का भाई रुस्तम ने विश्वविद्यालय थाना में काण्ड सं 477/22 दर्ज कराया था।इस मामले में आरोप पत्र पश्चात कोर्ट ने संज्ञान लिया। सत्रवाद सं.265/23 में ट्रायल किया गया। कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में कटहलबाड़ी भंडार चौक निवासी अभियुक्त मो. गुड्डू और मो. नबाब उर्फ लीलू समेत मो.कासिम एवं अलीराजा, को हत्या के आरोप में दोषी करार दिया है। एपीपी श्रीमती चम्पा मुखर्जी ने बताया कि घटना का कारण है कि मृतक सलीम का मोबाईल चोरी हो गया था।चोरी हुई मोबाइल फोन नंबर पर कॉल करने पर मो. नबाब उर्फ लीलू ने कॉल रिसिव किया। मृतक का चोरी किया गया मोबाईल फोन सेट लौटाना नहीं पड़े।इसके लिए चारों अभियुक्तों ने ईंटा से कान के जबड़ा पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
आदर्श पंचायत नरमा नवानगर पंचायत की मुखिया अग्नि पीड़ित परिवार से किया भेंट, घटना में सुरक्षित बची दुधमुंहे बच्ची और तीन वर्षीय बच्चे को लगाया गले,अनाथ हुए बच्चों को देख मुखिया हुई भावुक, आंखों से टपक आया आंशू।