दरभंगा। हायाघाट के विधायक रामचंद्र प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद विधायक ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर जानकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। विधायक ने आवेदन में लिखा है कि 27 अप्रैल 2024 नवरात्रि 8:30 बजे। बहेड़ी थाना क्षेत्र के सधुआ गांव के प्राथमिक विद्यालय पास जैसे ही पहुंचे कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं उन्होंने एसएसपी से मिलकर 4 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ कारवाई करने का अनुरोध किया। वहीं उनकी जान की भी सुरक्षा करने की गुहार लगाई। एसएसपी ने बहेड़ी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कारवाई करें।
