समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के गौड़ाबौराम विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से किया जनसंपर्क, सहनी समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गौड़ाबौराम विधानसभा अन्तर्गत दाथ,कहुआ,नेउरी, सोनबेहट, रोहाड़,सुपौल बाजार के हाटगाछी,पलवा,वैद्यनाथपुर,रौता,खतवाड़ा,पुनाछ, मलय,चतरा,रउता,जमालपुर सहित दर्जनों पंचायत पहुंचे। जहां समाज कल्याण मंत्री ने मतदाताओं को एनडीए के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर को वोट देने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान जगह-जगह लोगों ने मंत्री श्री सहनी का भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मंत्री मदन सहनी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार ने विकास के लिए जो काम किया है वह ऐतिहासिक है। सभी लोग जानते हैं कि एनडीए सरकार महिला, अतिपिछड़ा, दलित,महादलित एवं युवाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इससे पूर्व सहनी नवयुवक संघ हाटगाछी की ओर से क्षेत्र से आये सहनी समाज के गणमान्य लोगों को पाग व चादर से सम्मानित किया गया।मौके पर विधायक स्वर्णा सिंह,पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी,संजय झा,चौधरी सहनी,गणेश सहनी, रामचंद्र सहनी,विनोद सहनी,हरी सहनी,ब्रह्मदेव मुखिया फूलों सहनी,विष्णु सहनी,धर्मेन्द्र सहनी,मनोज सहनी सहित सहनी समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।

