कोई कारण ही होगा कि भोलेनाथ ने मुझे बुलाया ,वैसे मे उनका ही भक्त हुं ?
कोई कारण ही होगा कि भोलेनाथ ने मुझे बुलाया ,वैसे मे उनका ही भक्त हुं ?
कोई कारण ही होगा कि भोलेनाथ ने मुझे बुलाया ,वैसे मे उनका ही भक्त हुं।
कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
मैं बाबा भोले नाथ का भक्त हूँ, अगर कुशेश्वरनाथ ने मुझे यहां बुलाया है तो निश्चित कोई कारण ही होगा। कुशेश्वर नाथ के साथ साथ यहां की जनता भी एनडीए उम्मीदवार को दिल खोलकर अपना आशीर्वाद दे रही है। उक्त बातें बस स्टैंड स्थित विवाह भवन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा। उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्त्ताओं में काफी उत्साह है और इनके उत्साह को देख यही लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राम लक्ष्मण की जोड़ी इस बार जरूर 40 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
वहीं कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुशेश्वरस्थान पूर्वी जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय, पश्चिमी जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार राय सहित गठबंधन से सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि किसी के बहकावे में नही आना है। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं उसके अफवाहों पर ध्यान नही देना है और एक साथ मिलकर गठबंधन धर्म को निभाना है। इस बार एक पढ़ी लिखी महिला उम्मीदवार एनडीए ने दिया है जो इस क्षेत्र की समस्या को बहुत अच्छी तरह समझ रही है शांभवी है तो यहां हर समस्या का निदान भी संभव है।
कार्यकर्त्ताओं के संबोधन के बाद कुशेश्वरस्थान बाजार, केवटगामा और सुघराईन गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। कार्यकर्त्ता सम्मेलन से पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को पाग और चादर से सम्मानित किया। इस मौके पर एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
राज पॉवर हाउस में लगी आग, 60 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख।
बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं ने मिथिला विभूति कवि रामधारी सिंह दिनकर की मनाई पुण्यतिथि ,उनकी रचनाओं को आयोजित कार्यक्रम मे वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण ने प्रकाश डाला।