पत्नी ने नशेड़ी पति को भेजवाया जेल। शराब के नशे में घर में मचाता था उत्पात , सड़कों पर करता था तमाशा।

दरभंगा/

शराब पीकर जहां तहां सड़क किनारे उत्पाद मचाना नशेड़ी को महंगा पर गया।नशेड़ी के इस हरकत से तंग आकर उसके पत्नी ने पुलिस को सूचना दी ,पुलिस ने नशे की हाल मे गिरफ्तार कर उसे जेल भेंज दिया। दरभंगा नगर निगम में वह नशेड़ी  सफाई कर्मी है। पत्नी को सूचना मिली कि उनके पति शराब के नशे में युसूफगंज मोहल्ले में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। पत्नी घर ले जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण पति उठ नहीं पा रहा था।नशेड़ी  पति रहमगंज मोहल्ला के रहने वाला संजय मंडल हैं। डायल 112 को कॉल कर उसकी पत्नी ने सूचना दी लेकिन 4 घंटे तक डायल 112 के पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे तो थकहार लहेरियासराय थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को सारी जानकारी दी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार युसूफगंज मोहल्ला पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद उसे थाना ले आए। एनालाइजर मशीन से जांच करने पर अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई। रविवार को नगर निगम सफाई कर्मी संजय मंडल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर पत्नी व पुत्र उत्पाद अधिनियम के तहत फाइन जमा नहीं कर उसे जेल भेजवा दिया।