कलंक कथा :पिता ने अपनी पुत्री के साथ किया दुष्कर्म ,गर्भवती होने पर कराया गर्भपात।दुष्कर्मी गिरफ्तार।

दरभंगा /

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से एक बड़ा मामला उभरकर सामने आया हैं।

एक कलंकित पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री को ही गर्भवती कर दिया यही नहीं उसका गर्भपात भी करा दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने अपने ही पति पर बहादुरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है।पीड़िता की माँ ने बताया  है कि बहादुरपुर के रहने वाले मोहम्मद इदरीश से उसने दूसरी शादी की थी ,पहले पति से एक पुत्री है।उसने कहा कि जिस वक्त पीड़िता की मां मोहम्मद इदरीश से शादी की थी उस वक्त लड़की की उम्र मात्र 5 वर्ष  थी,लगभग 10 वर्षों तक वह दूसरे पति इदरीश के साथ रही। अब वह लड़की 15 वर्ष की हो गई है। कलंकित पिता मोहम्मद इदरीश ने उसे हवस का शिकार बना लिया। इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को जब हुई  कि उसकी पुत्री गर्भवती हो गई है, तब कलंकित पिता इदरीश ने नाबालिक बच्ची का गर्भपात करवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि गर्भपात करने पर सरकार ने रोक लगा रखी है लेकिन कलंकित पिता ने किस डॉक्टर के यहां जाकर गर्भपात करवाया है उसकी भी जांच पुलिस करेगी  ताकि गर्भपात कराने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई हो सके।