समस्तीपुर लोकसभा से INDIA प्रत्याशी के नामांकन में जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया विचार विमर्श।

बिरौल/दरभंगा

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र INDIA गठबंधन के प्रत्याशी सनी हजारी के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार विमर्श किया गया। जिसमें समस्तीपुर लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले बिरौल प्रखंड के आठ पंचायतों के प्रमुख कार्यकर्ता ने आपस में अपने विचारों को रखा। इसको लेकर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी ने बताया कि INDIA गठबंधन के प्रत्याशी के नामांकन कि तिथि 23 अप्रैल को होना तय हुआ है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में समस्तीपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर चलने हेतु विचार विमर्श किया गया। इस क्रम में राजद अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर चौधरी,दीपक यादव,बोलबम मंडल, हैदर खान, हरेराम पासवान, शिवकुमार यादव,दिनेश यादव, परमानंद यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।