नवादा जिले से बड़ी खबर : मतदान कराने गये जवान का एसएलआर रायफल 29गोली के साथ हुआ चोरी ,प्राथमिकी दर्ज ,जवान निलंबित।

दरभंगा /संजय कुमार राय

नवादा जिला मे मतदान कराने गये दो पुलिसकर्मियों का रायफल गोली समेत अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर लिया हैं। इस घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा सकते हैं। बताया जा रहा हैं कि इसमें एक समस्तीपुर जिला एवं एक मोतिहारी जिले का जवान हैं।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक नवादा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी हैं कि19अप्रेल को होनेवाली चुनाव के बाबत यह जवान नवादा जिला आयें थे। राजो बिगहा प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 234से नवादा एसपी को सूचना मिली कि समस्तीपुर जिला से आयें सिपाही 558,उत्तम कुमार का एसएलआर रायफल नहीं मिल रहा हैं जिसमें बीस राउंड गोली भी था। उन्होंने कहा हैं कि इस सूचना के बाद थानाध्यक्ष पकड़ीबरावा को घटनास्थल पर भेजा गया। सत्यापन के बाद इस मामले मे कांड दर्ज कर उक्त सिपाही को तात्काल उसके लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया गया हैं।
उक्त मतदान केन्द्र पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा हैं।

वहीं बताया जा रहा हैं कि ऐसी ही घटना मोतिहारी जिले के एक जवान के साथ नवादा जिले मे घटी हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।