अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती,उनके मार्ग दर्शन पर चलने का लिया संकल्प।
अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती,उनके मार्ग दर्शन पर चलने का लिया संकल्प।
अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती,उनके मार्ग दर्शन पर चलने का लिया संकल्प।
अलीनगर/दरभंगा
प्रखंड के नरमा गांव में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से भारत रत्न सह संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरा प्रसाद सुमन ने की।सभा को संबोधित करते हुए जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए न सिर्फ मुकाम हासिल किया बल्कि समाज को नई दिशा दिखाने के लिए भी प्रेरित किया।उनका सपना था कि समाज में छुआछूत और उच्च नीच का भेदभाव खत्म हुए बिना नए समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। इसलिए युवाओं को आगे आकर यह प्रण लेना होगा कि समाज में हर एक बच्चे को स्कूल भेज कर शिक्षित किया जाए ताकि नए समाज और देश का निर्माण हो सके। उन्होंने आगे कह कि वहीं अलीनगर विधानसभा प्रभारी सह बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा गरीबों शोषितों और वंचितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके लिए आने वाली पीढ़ियां सदैव उन्हें याद रखेगी। हीरा प्रसाद ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भीमराव अंबेडकर ने संविधान में आरक्षण प्रणाली लागू कर समाज की निम्न तबके को आगे लाने का काम किया।इस अवसर पर किसान मोर्चा के महामंत्री सुजीत चौधरी, गंगा प्रसाद यादव, अमित कुमार सिंह, पंकज सिंह, ललित यादव, मिथिलेश सिंह, कुंदन सिंह, अशोक मुखिया, सुनील पासवान सहित कई लोगों ने भीमराव अंबेडकर के फोटो पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीओ, एसडीपीओ ने 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा के संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से मिले,कहा निर्भिक होकर करे मतदान।
आरजेडी के घोषणा पत्र में 01 करोड़ नौकरी का वादा: पहली सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले तेजस्वी की अज्ञानता देखिए कैसे आंखों में धूल झोंक रहे हैं, प्रदेश के लोगों को उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है– प्रशांत किशोर