लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीओ, एसडीपीओ ने 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा के संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से मिले,कहा निर्भिक होकर करे मतदान।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने 78 कुशेश्वरस्थान ( आ.जा.) के दर्जनों मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। पिछले बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों को दिये गए निर्देश का अनुपालन हुआ अथवा नहीं इसका सत्यापन किये। इस दौरान एसडीओ,एसडीपीओ ने मतदान केंद्र साइन बोर्ड (पीला वाला),रैम्प,बिजली,शौचालय, पेयजल के अलावा अर्द्धसैनिक बल के ठहरने आदि सुविधा का जायजा लिया।गनौरा तरबाड़ा पंचायत तरबाड़ा, लोहनी सहित कई समान्य और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

जहां पदाधिकारियों ने मतदाताओं से रु व रु होकर मतदान के समय उत्पन्न समस्या की जानकारी प्राप्त की। हांलांकि लोगों ने मतदान के समय कोई समस्या नहीं होने की बात कही।