मेहदी से हाथो में “लोक तंत्र का करो सम्मान, 13 मई को करो मतदान” लिखकर जीविका दीदीयों ने किया मतदान करने का आहवान।
मेहदी से हाथो में “लोक तंत्र का करो सम्मान, 13 मई को करो मतदान” लिखकर जीविका दीदीयों ने किया मतदान करने का आहवान।
मेहदी से हाथो में “लोक तंत्र का करो सम्मान, 13 मई को करो मतदान” लिखकर जीविका दीदीयों ने किया मतदान करने का आहवान,
बिरौल/दरभंगा
प्रखंड के साहो पंचायत में अवस्थित पंचायत भवन परिसर में सफल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के जागरण जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान मतदाता जागरुकता अभियान दिवस समारोह मनाया गया। ग्राम संगठन के अध्यक्ष सुनीता देवी कि अध्यक्षता में समारोह का उदघाटन जीविका गीत “इतनी शक्ति हमे देना दाता, मन का विश्वाश कमजोर हो ना ” से सामूहिक रूप से किया गया।
स्वास्थ्य पोषण एवं स्वक्षता मास्टर संसाधन सेवी बबली कुमारी के नेतृत्व मे मतदाता जागरुकता रंगोली बनाई गई तथा जीविका दिदियां ने मेहदी से “लोक तंत्र का करो सम्मान, 13 मई को करो मतदान” लिखकर अपने हाथो को सजाई और मानव हथेली चक्र बनाकर मतदाता जागरुकता अभियान का आगाज किया।
सामुदायिक उत्प्रेरक सिम्पी देवी एवं बुक कीपर के मार्गदर्शन मे जीविका दिदियां ने घर घर को संदेश दो ;13 मई को वोट दो। सारे काम छोड़ दो; सबसे पहले वोट दो। कई स्लोगन के साथ गांव एवं टोला, रैली के माध्यम से घुम घुम कर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। सभा को संबोधित करते हुए एमआरपी बबली कुमारी ने कहा कि निर्धारित तिथि को प्रत्येक मतदाता मतदान कर अपने देश के जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य एवम जिम्मेवारी को निभाए जो अधिकार संविधान ने मतदाताओ को प्रदान किया है। इससे मे एक मजबूत सरकार बनेगी तथा देश की भलाई होगी। उन्होंने कहा कि ये मौका पुन: पांच वर्ष बाद ही मिलेगा। उन्होंने देश के नामे सभी मतदाताओं को वोट डालने एवं इसके लिए लोगो को प्रेरित करने हेतु आगे आने की अपील की। सभा को ललिता देवी, सुशील देवी, रुणा देवी, वीणा देवी, लालो देवी, पवन देवी, अमेरिका देवी सहित दर्जनों ने संबोधित किया।
दस्तक 7के खबर का असर ,जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान ,कई अधिकारी पहुंचे भरडीहा गांव ,विद्यालय का निर्माण भी होगा ,पुल भी बनेंगे।पदाधिकारियों ने दे दिया आश्वासन ,कहा एक सप्ताह के भीतर स्कूल का भवन बनना हो जाएगा शुरू।
जिला पशुपालन पदाधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक।