दस्तक 7के खबर का असर ,जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान ,कई अधिकारी पहुंचे भरडीहा गांव ,विद्यालय का निर्माण भी होगा ,पुल भी बनेंगे।पदाधिकारियों ने दे दिया आश्वासन ,कहा एक सप्ताह के भीतर स्कूल का भवन बनना हो जाएगा शुरू।

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।।

भरडीहा गांव मे आज उत्सव जैसा माहोल तब देखने को मिला जब जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ किशोर कुमार, सीओ गोपाल पासवान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम भरोस चौधरी सहित पुल निर्माण विभाग के एसडीओ और जेईई  कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के भरडीहा गांव पहुंचे ।भरडीहा गांव पहुंचे इन पदाधिकारियों ने पहले स्कूल जाकर देखा फिर चचरी पुल देख गांव वालों को अधिकारियों ने आश्वासन दिया हैं कि बहूत जल्द इस गांव की सारी समस्या दूर हो जाएगी।

बीडीओ श्री कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि विद्यालय भवन का सारा कागजात तैयार है। शिक्षा विभाग के उदासीनता के कारण भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नही हो पाया था। विभाग ने एक सप्ताह में भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है ,और एक सप्ताह के भीतर प्राथमिक विद्यालय भरडीहा के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

वहीं पुल निर्माण विभाग के एसडीओ और जेई एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की  टीम के साथ भरडीहा गांव पहुंचे एसडीओ और जेई ने ग्रामीणों को बताया कि भरडीहा और फकदौलिया के बीच कमला बलान नदी की उपधारा में जहां पुल का निर्माण होना है। वहां का नजरि नक्शा तैयार कर विभाग को भेजा जा रहा है। यहां पुल निर्माण होने में कम से कम 6 महीने तक का समय लग सकता है। इस मामले में बीडीओ श्री कुमार और सीओ श्री पासवान ने ग्रामीणों से बातचीत में बताया कि पुल निर्माण के लिए जो प्रक्रिया है उस प्रक्रिया में समय लगता है। चुनाव के बाद पुल निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जायेगा।

अधिकारी के काफी प्रयास के बाद गांव के लोग वोट करने के लिए तैयार तो हुए लेकिन ग्रामीणों ने भी एक शर्त रख दी। ग्रामीणों ने बताया कि अगर एक सप्ताह में विद्यालय का कार्य शुरू नही किया गया तो हमलोग अपनी बातों पर अटल रहेंगे।

बता दें कि दस्तक 7 ने प्राथमिकता के साथ भरडीहा गांव के लोगो की समस्या एवं वोट बहिष्कार को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था जिसके बाद जिला अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को भरडीहा गांव भेज समस्या का समाधान करने का आदेश दिया।

पदाधिकारी ज्योंही गांव पहुंचकर समस्याओं को देखा और ग्रामीणों को भनक लगी कि डीएम के आदेश से सभी पदाधिकारी आये हैं इतना सुनते ही डीएम साहब के जयकारे लगने लगे ,यही नहीं दस्तक 7के पत्रकार प्रशांत को लोंगों ने कांधे पर बिठाकर प्रशांत जिंदाबाद के नारे लगाने लगे ॥

आज का दिन भरडीहा के ग्रामीणों के लिये वरदान का दिन था जहां आजादी के बाद ग्रामीणों को ना ही स्कूल भवन मिला था और ना ही चलने के लिये पुल।ग्रामीण अपने पैसों से चचरी पुल बनाकर इस पार से उस पार आते जाते थे।