सात संकल्प को ईमानदारी से पूरा करने के लिये स्वीप दूत को मिला टास्क । मतदाताओं को राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित हुये बिना मतदान करने के लिये करेंगे प्रेरित।
कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय धबोलिया में एसडीएम उमेश कुमार भारती और बीडीओ किशोर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में स्वीप दूत की बैठक सोमवार को हुई । बैठक में सात संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें स्वीप दूतों को बताया गया कि आवंटित गृह संख्या के मतदाताओं का सत्यापन करते हुए ASD मतदाओं का पहचान करना है।
साथ ही मतदाताओं को जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर वोट के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस तरह से स्वीप दूत को सात संकल्प का टास्क दिया गया है। साथ ही एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि कोई भी स्वीप दूत किसी राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित हुए बिना मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें।
अगर किसी स्वीप दूत की संलिप्तता राजनीतिक पार्टी से जुड़ी पायी जाती है और जांच में संलिप्तता सही पायी जाती है तो वैसे स्वीप दूत के ऊपर कठोर दंडात्मक कार्यवाई की जायेगी। बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ, विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक, आंगनवाड़ी सेविका और सहायका, जीविका और आशा कर्मी मौजूद थे।

