दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर थाना एवं अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।

दरभंगा/
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शुक्रवार को बहादुरपुर थाना व अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना के कई पंजियो का अवलोकन उन्होंने किया। आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी,केस डायरी, वारंट/इतिहास, कुर्की पंजी का अवलोकन करने के बाद उन्होंने कई निर्देश दिये ।
थाना मे प्रतिवेदित कांडों का अनुसंधान एवं उसकी समीक्षा, सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यों की समीक्षा, पंजी संधारण के बिंदु पर भी उन्होंने कई निर्देश थानाध्यक्ष को दिये। लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश उन्होंने दिया ।
लोकसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त कराने हेतु असामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने दिया।
एसएसपी श्री रेड्डी ने कहा कि किसी भी मामले मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।