नगर थाना क्षेत्र की एक लड़की ने पंखे से लटककर दे दी अपनी जान ,पुलिस कर रही हैं जांच।

दरभंगा/

नगर थाना क्षेत्र के जेपी मुहल्ला मे एक लड़की पंखे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद मुहल्ले मे सनसनी फैल गई ,लोग तरह की चर्चा करने लगे। इस संबंध मे लड़की के भाई मोहित कुमार ने नगर थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई हैं।

नगर थाना में दिए आवेदन में भाई मोहित कुमार ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह कुमारी आस्था घर का दरवाजा नहीं खोली और काफी देर तक दरवाजा बंद रहा,आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि आस्था पंखे से लटकी हुई है। आनन फानन में पंखे से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल लें जाना चाह रहें थे। लेकिन जांच करने पर पता चला कि वह मर चुकी है। इसकी सूचना तुरंत थाने को दी गई। बारिकी से छानबीन करते हुये पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

भाई मोहित कुमार ने थाने मे दिये आवेदन में कहा है कि उनकी बहन विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला याकूब मुहल्ला के रहने वाले दुर्गानंद झा से 6 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था,लेकिन दुर्गानन्द के पिता ने हरिजन होने के कारण उसकी बहन को घर मे रखने से मना कर दिया था यही नहीं दुर्गानंद झा के परिजन प्रताड़ित भी करते थे। शादी के बाद आस्था के ससुराल वाले  रखने से इनकार कर दिया। इस कारण अपनी बहन और बहनोई को अपने घर पर रखा ।

मोहित का कहना हैं कि आस्था के पति श्री झा कुछ दिन पहले बिना बताए कहीं चले गये। काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला।

मोहित ने कहा कि जब उनके घर पर खोजबीन करने गये तो उनके पिता राजवीर झा, मां आशा झा, देवर ने नीतीश झा उर्फ राघव झा, ननद शांभवी झा,कन्हैया कुमार झा ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुये गाली गलौज दिया। उसके बाद से ही उसकी बहन मानसिक तनाव में रहने लगी।इससे पहले  आस्था 17 फरवरी 2024 को जहर खाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी लेकिन डॉक्टरों के प्रयास से बचा लिया गया था। इस मामलें मे विश्वविद्यालय थाना में कांड संख्या 57/24 दर्ज है।

नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। फिर भी मामले की तहकीकात की जा रही है। तहकीकात करने के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।