बिरौल पुलिस ने महिला हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर बहेड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात हत्या आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को बहेड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उमेश यादव की पत्नी पुनीता देवी है। पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि उक्त महिला आरोपी के उपर मृतका सीता देवी की मां इंदू देवी ने बिरौल थाना में हत्या का एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंदू देवी के द्वारा दर्ज एफआईआर में अपनी पुत्री सीता के ससुराल वालों पर दहेज के खातिर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना कर हत्या कर देने का आरोप लगाई है।