गाय के लिए चारा की व्यवस्था कर रहे युवक की कुट्टी काटने वाले मशीन के चपेट में आने से हो गइ मौत , घटना के बाद गांव में शोक की लहर।

बिरौल/दरभंगा

बेनीपुर अनुमंडल के अलीनगर थाना क्षेत्र में अपने गाय के लिए चारे की व्यवस्था कर रहे युवक की मौत कुट्टी काटने वाले मशीन के चपेट में आने से हो गई। घटना श्यामपुर गांव की है। जहां सुरेन्द्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार यादव शुक्रवार को अपने गाय के लिए खाने की व्यवस्था कुट्टी मशीन के द्वारा कर रहे थे। इसी क्रम में उनका हाथ मशीन के चपेट में आ गया। परिजन कुछ कर पाते तबतक देर हो चुकी थी। परिजनों के द्वारा आनन फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया,जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से श्यामपुर समेत तथा आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पप्पू सिंह श्यामपुर गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए। उन्होनें बताया कि सुरेंद्र यादव के पुत्र नीतीश का असामयिक निधन का ह्रदय विदारक सूचना प्राप्त हुआ। नीतीश बेहद ही नेक और स्वभाव के मृदुभाषी थे। अपने घर में बड़े लड़के होने के नाते उनके ऊपर जिम्मेदारी भी काफी थी।जिससे सुरेंद्र यादव के ऊपर का बोझ कम था, लेकिन नीतीश के आकास्मिक निधन से उनके ऊपर काफी धक्का लगा है। अब उनके जीने का सहारा नीतीश के 6 साल के पुत्र और 3 महिना की पुत्री हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की। मौके पर हीरा प्रसाद यादव, राम बाबू यादव,अजय कुमार यादव,राम सकल यादव, रामाकांत पासवान, विजय यादव, रामकुमार यादव, अशोक यादव सहित कई लोग मौजुद थे।