दो मोटरसाईकिल की टक्कर मे दादा की हुई मौत ,पोता जख्मी।स्थानीय लोंगों ने घंटों सड़क जाम कर की मुआवजे की मांग।

समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी 

समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय मे दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर मे एक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा जख्मी है। बताया जा रहा है कि दोनों दादा और पोते है।
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियार स्थित मध्य विद्यालय के पास एस एच 88पर दादा के इलाज को लेकर पोता जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से तेजी से आ रही मोटरसाइकिल ने सामने से ठोकर मारी ,इस दौरान दादा और पोते सड़क पर मोटरसाइकिल के साथ गिर पड़े। ठोकर मारने वाला मोटर साईकिल चालक ठोकर मारने के फरार हो गया। इस हादसे के बाद जब लोग वहां जुटे तो देखा कि दादा की मौत हो गई है।
आक्रोशित लोंगों ने इस घटना के विरोध मे सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
बड़ी मशक्कत के दलसिंहसराय थाना की पुलिस ने जाम हटाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान मोख्तियारपुर गांव निवासी कपलेश्वर महतो( 72)एवं पोते राजू के रूप मे हुई है।बताया जा रहा है कि राजू को भी काफी चोटें आई है।