लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम,एस एसपी पहुंचे बिरौल, मतदान सामग्री वितरण केन्द्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिया निर्देश।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी राजीव रौशन व एस एसपी जगन्नाथ रेड्डी ने गुरुवार को बिरौल अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा अन्तर्गत 78 विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान सामग्री भेजने के लिए चयनित वितरण केन्द्र स्थल को लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के साथ विचार विमर्श किया। उसके बाद उन्होंने एसडीओ के द्वारा पूर्व में चयनित किये गए जे के कॉलेज का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में अवस्थित दो भवनों का जायजा लिया।इसके अलावा परिसर स्थल के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिये। डीएम राजीव रौशन ने बताया कि 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान से संबंधित सामग्री भेजने के लिए वितरण केन्द्र का चयन किया गया है। मौके पर ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा, डिप्टी निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम के अलावा बिरौल एवं कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे।