सीएस के निर्देश पर गठित जांच टीम ने किया पांच नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण, एस एस हॉस्पिटल को छोड़ शेष चार नर्सिंग होम के संचालक ने प्रस्तुत नहीं किया अनुज्ञप्ति।

बिरौल/दरभंगा
प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम पर शिकंजा कशने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की टीम ने लगभग आधा दर्जन जगहों पर औचक निरीक्षण किया। सीएस के द्वारा गठित जांच टीम में शामिल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिरौल डॉ.योगेंद्र प्रसाद यादव, डी आई शंभूनाथ ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम में उपस्थित सदस्यों ने
एस एस हॉस्पिटल, हाटी कोठी चौक स्थित नूरी अस्पताल, नगर क्षेत्र बिरौल में अवस्थित एम एम हॉस्पिटल, हाटगाछी स्थित डॉ.संदीप छपरिया तथा सुपौल पंचायत के शैखपुरा स्थित बच्चा हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। जांच पदाधिकारी डॉ.योगेंद्र प्रसाद यादव व डी आई शंभूनाथ ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्र के विभिन्न पांच नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया।जिसमें एस एस हॉस्पिटल की व्यवस्था से लेकर संचालन से संबंधित सभी कागजात सही पाया गया। अन्य शेष चार नर्सिंग होम के संचालक द्वारा अनुज्ञप्ति सहित अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। दोनों जांच पदाधिकारियों ने बताया कि चार नर्सिंग होम के संचालकों से सभी कागज एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर उन संचालको के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।