पतौर ओपी की पुलिस ने विदेशी शराब के एक बोतल के साथ पिकअप वाहन और उसपर लदे सामानों को किया जब्त ,वहीं सदर थाना की पुलिस ने 400लीटर चुलाइ शराब को बरामद कर किया नष्ट।

दरभंगा /

वाहन जांच के क्रम मे दरभंगा पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है।
पतौर ओपी के उघरा गांव स्थित कुमार चौक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जहां एक बोलेरो के जांच के क्रम मे बोलेरो से 750ml का एक विदेशी शराब का बोतल पुलिस को मिला। पुलिस ने बोलेरो को जब्त करते हुये एक पुराना जेनरेटर ,6साउंड बॉक्स ,एक एल्यूमिनियम का चोंगा ,एक पुराना स्टेबलाइजर ,4पुराना एम्पलीफायर और उजला रंग का पीक अप BR07GB-2624को जब्त किया गया है। वहीं बहेड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रमोद लाल देब के पुत्र अविनाश कुमार एवं शिव कुमार देब के पुत्र राम पूजन लाल को गिरफ्तार किया गया है। पतोंर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राम सल्ला गांव के नदी के किनारे देशी चुलाइ शराब का भारी मात्रा मे निर्माण किया जा रहा है साथ ही बेचा जा रहा है।
इसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार सो लीटर चुलाइ शराब बरामद कर उसी जगह नष्ट कर दिया।