सड़क जाम के मामले मे नगर निगम के कर्मी /ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध ?सड़कों पर ही करने लगते है वसूली ,टेक्स वसूली करने वाले दो लोंग पुलिस के हिरासत मे ?हिदायद के बाद कर दिया मुक्त।

 दरभंगा /संजय कुमार राय

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश के आलोक मे ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिये
ट्रेफिक पुलिस प्रयास कर रही है लेकिन आमलोंगों के असहयोग रवैया के कारण पुलिस को कई समस्याओं से गुजरना पर रहा है।जाम की समस्या के मामले मे नगर निगम के कर्मियों/ठकेदारों की बड़ी भूमिका सामने आ रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़कों पर ठेला व वाहन लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम के संवेदक के कर्मी द्वारा जगह-जगह सड़कों पर हीं ऑटो सहित व्यवसायिक वाहनों से टैक्स वसूली के कारण सड़क जाम की समस्या हो जाती है। ट्रैफिक थाना प्रभारी कुमार गौरव ने दो टैक्स वसूलने वाले कर्मी को हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना के हवाले किया है । ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि नगर निगम के संवेदक के द्वारा ऑटो और वाहनों से टैक्स की वसूली स्टैंड में करना है लेकिन उनके द्वारा सड़क पर गाड़ियों को रोक कर वसूली करने के कारण जाम लग जाता है। जिसको लेकर आम नागरिकों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संवेदक के स्टाफ को कई दिनों से बार-बार कहा जा रहा था कि टैक्स वसूली स्टैंड में जाकर करें लेकिन उनके द्वारा लहेरियासराय के स्वीट होम चौक से लेकर लोहिया चौक ,बाकरगंज तक वसूली किया जा रहा है जिसके कारण सड़क पर गाड़ी रुकने से जाम लग जा रहा है। संवेदक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले भानु सिंह के स्टाफ जो बिशनपुर थाना क्षेत्र के महनौली गांव के रहने वाले है ऐसे दो नामों  विक्रम प्रसाद सिंह व सिनुआर गोपाल के रहने वाले रंजीत कुमार कुंमर को हिरासत में लिया गया।
उनके पास से वसूली गई दो हजार रुपए सहित नगर निगम के रसीद को भी जप्त किया गया है। वहीं सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी और फल बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एक महिला सब्जी विक्रेता को बार-बार मना करने के बावजूद सड़क किनारे सब्जी बेच रही थी जिसको पकड़ कर थाना लाया गया। महिला सब्जी विक्रेता के द्वारा सड़क किनारे ठेला नहीं लगाने के आश्वासन के बाद पीआर बॉन्ड पेपर भरवाने के बाद छोड़ दिया गया।

वहीं कई दुकानदार ऐसे है जो अपनी दुकानों को सड़कों तक पसार देते है इसके कारण भी समस्या होती है।

यहां बता देना जरूरी है कि लहेरियासराय थाना से लेकर लोहिया चौक से बस स्टेंड तक सेंकड़ों ठेले प्रतिदिन स्थायी रूप से लगाये जा रहें है इन सबो से एक अच्छी खासी रकम वसूली की जा रही है। यह अवैध वसूली करीब चार लाख प्रतिमाह होती है यानि सालाना तकरीबन 50लाख तक की वसूली होती है।

स्थायी रूप से वसूली करने वाले आखिर कौन लोग है ?कभी ये दूकानदार कहते है कि नगर निगम के कर्मियों द्वारा यह वसूली की जाती है तो कभी कहा जाता है कि कोई पुलिस वाले रंगदारी के रूप मे वसूली करता है।
खैर यह वसूली जो भी करता है लेकिन इसके कारण लोहिया चौक के चारों तरफ ठेले और सड़कों पर ही दरी बिछ जाती है और सड़क जाम हो जाता है।
यही हाल दरभंगा टावर चौक है चारों तरफ ठेले और बगल के सड़कों पर सब्जियों के ढेरों दुकान।
कुछ दशक पहले यहां सड़कें खाली थी। और साफ सुथरा नजारा होता था लेकिन अब स्थिति ही बदल गई है।
पैसों की अवैध उगाही के कारण पूरा शहर जाम और गंदगी का शिकार होता है।