नेपाल देश के रहने वाली लड़की से प्यार कर शादी का झांसा देना पर गया महंगा ,महिला थाना की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेंज दिया जेल।
नेपाल देश के रहने वाली लड़की से प्यार कर शादी का झांसा देना पर गया महंगा ,महिला थाना की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेंज दिया जेल।
नेपाल देश के रहने वाली लड़की से प्यार कर शादी का झांसा देना पर गया महंगा ,महिला थाना की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेंज दिया जेल।
दरभंगा /
नेपाली महिला को धोखा देना एक युवक को भारी पड़ा है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। । पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में आया है।
एसआई मधुबाला ने किया गिरफ्तार
इस मामले के अनुसंधानक एसआई कुमारी मधुबाला ने दलबल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया । बता दें कि नेपाल देश की रहने वाली संगीता देवी से बाकरगंज गायत्री मंदिर के रहने वाले गोविंद कुमार ने बीरगंज स्थित मंदिर में शादी कर लिया था। कुछ दिनों तक उसके साथ रहने के बाद गोविंद उसे छोड़कर दरभंगा आ गया था। यहां आने के बाद वह अपना मोबाइल बंद कर लिया।संगीता देवी काफी इंतजार के बाद लहेरियासराय के बाकरगंज गायत्री मंदिर स्थित आवास का पता करते हुए पति के घर पहुंच गई। गोविंद नेपाली पत्नी को पहचानने से इनकार कर दिया और घर में घुसने से रोक दिया। संगीता देवी गोविंद के घर के बाहर दो दिनों तक बैठी रही। घटना के संबंध में एक अखबार मे खबर छपने के बाद महिला थाना की पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 20 अगस्त 2023 को मामला दर्ज होने के बात से गोविंद फरार हो गया। संगीता देवी पहले से ही दो बच्चे की मां है और पति को छोड़कर गोविंदा के साथ शादी कर ली थी। गोविंद रक्सौल बाजार में प्राइवेट बैंक में काम करता था जहां दोनों की जान पहचान हुई थी। गोविंद पहले से ही शादीशुदा था उसे एक बच्ची भी है। पहली पत्नी से विवाह प्रेम विवाह किया था। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि गोविंद कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। नेपाल देश की रहने वाली महिला संगीता देवी के द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था जिसको लेकर गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार पति को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
अनुमंडल में भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ सीमा सुरक्षा के जवान बरत रहे हैं चौकसी।
होली के अवसर पर भी वीणा वाटिका परिवार दे रहा है फ्लेट की बुकिंग पर भारी छूट ,विश्वस्तरीय टाउन शीप मे रहने के लिये फ्लेट की करें बुकिंग और लें उसका आनंद।गुणवत्ता की मिशाल है के के टी कंस्ट्रक्शन।