अनुमंडल में भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ सीमा सुरक्षा के जवान बरत रहे हैं चौकसी।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
लोकसभा चुनाव भयमुक्त,शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए बिरौल अनुमंडल की पुलिस पुर्ण रुप से चौकस दिख रही है। इसके लिए बिरौल थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बिरौल में पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन, कुशेश्वरस्थान में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जमालपुर में राहुल कुमार, घनश्यामपुर में थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुख्य सड़कों पर जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चला कर दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर सवार संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से बिरौल थाना क्षेत्र में सीमावर्ती जिला से प्रवेश करने वाले मुख्य सड़क बहेड़ी, सिंघिया, बिरौल गंडोल एवं कुशेश्वरस्थान- दरभंगा,घनश्यामपुर-किरतपुर तथा जमालपुर-सहरसा के सीमा पर सघन वाहन जांच शुरू की गई है।ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।