लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अनुमंडल पुलिस एलर्ट मूड में, सीमावर्ती क्षेत्र से प्रवेश करने वाले सभी वाहनों पर पुलिस की है करीबी नजर,चल रही है सघन जांच।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा।
लोकसभा आम चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अनुमंडल की पुलिस एलर्ट मूड में दिखने लगी है। जिससे क्षेत्र में भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सके। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल के सभी थाने की पुलिस सड़कों पर जगह-जगह वाहनों का सघन जांच शुरू कर दिया है। रविवार को पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में पुअनि रंजीत चौधरी एवं पुअनि पूजा कुमारी ने अर्धसैनिक बल के साथ बिरौल-सिंघिया,बिरौल-बड़गांव, बिरौल-कुशेश्वरस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के सड़कों पर एक दर्जन से अधिक जगहों पर बाइक व चारपहिया वाहनों का सघन जांच किया। इस दौरान पुलिस जांच टीम ने थाना के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जग्रनाथपुर पुलिस पिकेट पहुंच कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।