कुशेश्वरस्थान स्थान प्रखंड  प्रशासन की चहलकदमी तेज ,स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने निकाला रूट मार्च कहा भयमुक्त वातावरण मे होगा चुनाव

कुशेश्वरस्थान/दरभंगा 

लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंड प्रशासन एवं थाना पुलिस एलर्ट मोड़ में आ गया है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी बीडीओ किशोर कुमार, सीओ गोपाल पासवान एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों ने दोनों प्रखंड में रुट मार्च निकालकर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। रुट मार्च थाना से चलकर कोसी एवं कमला बलान नदी के दियारा क्षेत्र उसरी, हरिनाही, उजुआ, केवटगामा, सलमगढ़, सिसौना होते हुए कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पैकाचराई, परमानंदपुर मधुबन, गोपालपुर, सोहरबा, हरौली, सतीघाट,बेर चौक हरिनगर चौक, ब्रह्मपुर, गोड़ा, औराही और सीमावर्ती कलना चौक पहुंचकर वापस कुशेश्वरस्थान लौट आए। इस दौरान पदाधिकारियों ने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना बहुमूल्य मत देकर लोकतंत्र के इस महा पर्व को सफल बनाने का अपील किया। कहा कि आपका एक मत केन्द्र में सरकार बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। रुट मार्च में कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सीओ राकेश सिंह यादव सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी व अर्द्धसैनिक बल जवान शामिल थे।