जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारी बाजी ,जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर काबिज ,जीत की खुशी पर बाजे ढोल और नगाड़े ,उड़े गुलाल।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला मे जन सुराज पार्टी का डंका बज गया। जन सुराज समर्थित पार्टी के सीता देवी ने जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर रेणु देवी को हराकर काबिज हो गई।
इस भीड़ मे जन सूराज जिंदाबाद ,प्रशांत किशोर के जिंदाबाद के नारे लगे।
सीता देवी के जीत की घोषणा के बाद ही ढोल नगाड़े बजने लगे ,रंग अबीर उड़ने लगे ,प्रशांत किशोर जिंदाबाद के नारे लगने लगे।
जीत पर सीता देवी इतना खुश थी कि उन्होंने कहा कि बिहार के बेहतर भविष्य के लिये हम सभी जन स्वराज पार्टी के साथ है। दरभंगा जिला की
निवर्तमान अध्यक्ष रेणु देवी ने अपना विश्वास मत 12जनवरी को खो दिया था और मामला न्यायालय तक पहुंच गया लेकिन न्यायालय ने 15मार्च को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये तिथि निर्धारित कर दिया।
इस दौरान कुल सदस्यों की संख्या 46थी इसमें 28जिला परिषद सदस्यों का वोट सीता देवी के पक्ष मे सदस्यों ने दिया और उन्होंने जीत हासिल की और रेणु देवी को पराजित कर दिया। रेणु देवी के समर्थन मे 14मत पड़े है।
शुक्रवार की सुबह डीएम की मौजूदगी मे 11बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
जब्कि पूर्व मे रेणु देवी ने एक मत से सीता देवी को पराजित कर दिया था।

बरह्हाल मामला जो भी हो लेकिन बिहार मे जन सुराज पार्टी का धीरे धीरे काफिला बढ़ रहा है।