विशनपुर थाना क्षेत्र के भरोल गांव मे आग लगने से कई घर जलकर राख ,जिंदा जलकर मर गई भेंस।
दरभंगा /
दरभंगा जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र के भरोल गांव स्थित वार्ड 1मे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग मे गांव के करीब आधा दर्जन घर जल गये। इस अगलगी से एक भेंस जिंदा जलकर मर गया है वहीं एक भेंस जख्मी है। सूचना मिलते ही अग्निशामक की कई गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ढाई बजे दिन की है। बताया जाता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण इन घरों मे आग लगी। आग लगते ही गांव मे अफरा तफरी का माहोल गया। सूचना मिलते ही अग्निशामक की टीम घटना स्थल पर पहुंची वहीं घटना की सूचना पर हनुमाननगर प्रखंड के विडिओ सीओ भी पहुंच गये।

अग्निशामक की टीम ने अगलगी पर काबू पा लिया है
