नेपाली सोफिया शराब की 90लीटर शराब बरामद ,मनीगाछी थाना पुलिस की बड़ी कारवाई ,एक तस्कर गिरफ्तार 

दरभंगा /

शराब माफियाओं के विरुद्ध दरभंगा पुलिस की कारवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम मे मनीगाछी थाना की पुलिस ने नेपाली सोफिया शराब का 300बोतल यानि 90लीटर शराब बरामद किया है। इस मामले मे एक शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मनीगाछी की पुलिस जब दिवा गश्ती कर रही थी इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ब्रह्मपुर गांव मे विनोद साह के पुत्र विक्रम साह द्वारा शराब उतारा जा रहा है। इसी सूचना पर जब पुलिस ब्रह्मपुर गांव पहुंची तो विक्रम को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 300मिली लीटर का 300बोतल के साथ पुलिस विक्रम को थाने लायी है। करीब 90लीटर नेपाली सोफिया शराब की बरामदगी हुई है। विक्रम ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।