बहादुरपुर थाना पुलिस को चकमा देकर दो संदिग्ध फरार ,बम ब्लास्ट मामले मे पुलिस कर रही थी पूछताछ /आधिकारिक पुष्टि नहीं।
बहादुरपुर थाना पुलिस को चकमा देकर दो संदिग्ध फरार ,बम ब्लास्ट मामले मे पुलिस कर रही थी पूछताछ /आधिकारिक पुष्टि नहीं।
बहादुरपुर थाना पुलिस को चकमा देकर दो संदिग्ध फरार ,बम ब्लास्ट मामले मे पुलिस कर रही थी पूछताछ।आधिकारिक पुष्टि नहीं ?
दरभंगा /संजय कुमार राय
बहादुरपुर थाना की पुलिस की अपनी लापरवाही को लेकर चर्चाओं का माहौल है। । जहां दो दिन पहले खैनी खाने की तलब मे एक एएसआई ने हथकड़ी समेत रस्सी को कैदी के हाथ मे दे दिया था वहीं अब चर्चा है कि 29फरवरी को एक्मी स्थित एक घर मे हुये बम ब्लास्ट के मामले मे पूछताछ मे लाये गये दो संदिग्ध ,पुलिस की लापरवाही के कारण दो बजे रात मे चकमा देकर फरार हो गया है।हालांकि बहादुरपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि पकड़े गये दोनों युवक को बहादुरपुर थाना मे लाया नहीं गया है।इधर सूत्रों का कहना है कि बहादुरपुर थाना मे नहीं तो लहेरियासराय थाना मे दोनों युवकों को रखा गया है।अब मामला लहेरियासराय थाना पुलिस का हो या बहादुरपुर थाना पुलिस का ,अगर वरीय पुलिस अधिकारी जांच करते है तो कहीं ना कहीं से पकड़े गये युवक फरार जरूर हुये है।अगर ये युवक फरार हुये है तो लापरवाही तो हुई है।यह लापरवाही बहादुरपुर थाने की हो या फिर लहेरियासराय थाने की।अगर मामला बहादुरपुर थाने से जुड़ा था तो पकड़े गये युवक को लहेरियासराय थाने मे क्यू रखा गया।
हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन चर्चा तो है।यही नहीं बहादुरपुर थाने की पुलिस खुद मे ही काना फुंसी कर रही है और इसी कानाफूसी मे मामला लीक हो गया है।अब इस मामले मे जिला के वरीय पुलिस अधिकारी ही जब मामले मे संज्ञान लेंगे तो इस मामले से पर्दा उठ सकता है।
चर्चा है कि इस मामले को लेकर टेक्निकल सेल की पुलिस काफी दिनों से मशक्कत कर रही थी ,वहीं एसएसपी इस मामले को लेकर गंभीर थे कि आखिर नवनिर्मित भवन मे आखिर बम किसने रखा,कहीं कोई बड़ी योजना की साजिश तो नहीं थी।
बड़ी मशक्कत से टेक्निकल सेल के टीम को इस मामले मे सुराग मिला और उनकी मेहनत रंग लाई थी। पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपी को पुछताछ के लिये पकड़ा था। उसे बहादुरपुर थाना लाया गया ,पूछताछ भी की जा रही थी लेकिन उसके निगरानी के लिये किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं लगाया गया। चर्चा है कि इस कारण दो बजे रात मे दोनों युवको ने मौका पाते ही बहादुरपुर थाना से फरार हो गया।अब इस मामले को दबाने के लिये थाने की पुलिस प्रयासरत है ?
आरोपी के थाना से फरार हो जानें से बहादुरपुर थाने के पुलिस की लापरवाही को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
एक तरफ एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी पुलिसिया व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये दिन रात प्रयास कर रहें है वहीं दूसरी और पुलिस की यही लापरवाही रही तो बेहतर पुलिसिंग की कल्पना भी कैसे की जा सकती है। इस बाबत सदर एसडीपीओ के सरकारी फोन नंबर पर जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
पूछताछ मे लाये गये युवक के फरार होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
दरअसल छोटकी एकमी स्थित अर्धनिर्मित मकान मे दो बम फूटने से इलाके मे लोंगो के बीच सनसनी फैल गई थी ।
जानकारी के अनुसार मों अली अहमद के पुत्र मों जावेद घर बना रहें है। 29फरवरी की देर रात इस अर्धनिर्मित मकान मे बम फूटने की आवाज आयी। मकान मालिक मों जावेद का कहना है कि उन्हें इस बात की जब सूचना मिली तो घटना स्थल पर आकर उन्होंने ही डायल 112समेत सभी पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी थी । घटना स्थल पर पहुंचे सिटी एसपी शुभम आर्य का कहना था कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा था कि बरामद बम बोरे मे था ?
मकान मालिक जावेद का कहना है कि उससे किसी की दुश्मनी भी नहीं है ?ऐसे मे सवाल यही था कि आखिर अर्धनिर्मित मकान मे बम किसने रखा था ?
इस मामले मे टेक्निकल सेल के पुलिस ने आरोपियो को पकड़ने के लिये जाल बिछाया था और सोमवार को शक के आधार पर पूछताछ के लिये दो युवकों को हिरासत मे लेकर बहादुरपुर थाने के सुपुर्द कर दिया था।लेकिन बहादुरपुर पुलिस की लापरवाही से दोनों फरार हो गया।
अब इस घटना के बाद मामले को दबाने के लिये बहादुरपुर की पुलिस एड़ी चोटी एक कर दिया है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वर्तमान के एसएसपी श्री रेड्डी है और डीआईजी बाबू राम है ,उनके परत को खोलने के लिये वे दोनों काफी है।