इश्क और प्यार मे फंस गये मधुबनी जिले के एक दारोगा जी ?पिस्टल लहराते नेपाल पुलिस ने पकड़ा।नेपाली पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद दारोगा को मधुबनी पुलिस के किया हवाले ?

दरभंगा /संजय कुमार राय

एक गाना बहूत चर्चित हुआ था ,इश्क और प्यार का मजा लीजिये ,थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये ?लेकिन कभी कभी चूक हो जाती है और इस चूक का भारी परिणाम भी होता है। इंतजार नहीं करने का फल यह मिलता है कि मामला उजागर हो जाता है ,लेकिन कुछ का मामला दबा भी रह रह जाता है। अब देखिये मधुबनी के एक दारोगा जी इश्क और प्यार मे मजा तो लिये लेकिन फंस गये ?वहीं दरभंगा मे एक दारोगा जी के इतने किस्से है लेकिन बच जाते है ,इस दारोगा जी के रुतबे बड़े है लेकिन इनका इश्क और प्यार लगातार चल रहा है, छुपा रुस्तम है। अपने प्रेमिका के लिये पूरे जिले मे साफ -सफाई कर दी इसके बाद भी इनके चेहरे ढंके हुये है।ऐसे धर्म -श्रेष्ट पुरुष का भी राज जरूर खुलेगा ? बस समय की बात है। समस्तीपुर जिले से अब तक इश्क प्यार के चर्चे सामने नहीं आयें है।
फिलहाल तो मधुबनी जिला से खबर है ?

मधुबनी जिले से बड़ी खबर है ,नेपाल मे मस्ती करने गये मधुबनी जिले के एक दारोगा को महंगा पर गया है। सरकारी रिवाल्वर की गर्मी और पुलिस की धमक को दिखाना अररिया संग्राम के दारोगा जी को महंगा पड़ गया है।
सूत्रों का कहना है कि अपने गर्लफ्रेंड के साथ अररिया संग्राम के दारोगा अमन सिंह नेपाल देश मे अय्याशी करने गये थे।इस दौरान किसी से कहा सुनी होने पर पिस्तौल लहराने लगे। नेपाली पुलिस को सूचना मिलते ही दारोगा जी को उसने अपने कब्जे मे ले लिया। बताया यह भी जा रहा है कि अय्याशी के दौरान ही नेपाल पुलिस ने दारोगा जी को सरकारी पिस्टल के साथ हिरासत मे लिया है। ,फिर क्या था दारोगा जी की हेकड़ी गुम हो गई।
इस बात की जानकारी नेपाल की पुलिस ने बिहार पुलिस को दी।कई घंटों तक नेपाल की पुलिस और उच्चाधिकारियों के साथ बात हुई। इसके बाद दारोगा जी को मधुबनी पुलिस के हवाले किया गया।
एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार को दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांचों उपरांत कारवाई की जाएगी।
झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।उक्त दारोगा अमन सिंह इस आरोप से मुकर रहें है।उन्होंने कहा कि नेपाल घूमने गये थे।