रैयाम थानाध्यक्ष को एक माह का वेतन आखिर कौन देगा ?इसके जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी पर अब तक कारवाई क्यू नहीं ?बिहार पुलिस मुख्यालय के पत्र के निर्देश की भी उर्र जाती है धज्जियां।
रैयाम थानाध्यक्ष को एक माह का वेतन आखिर कौन देगा ?इसके जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी पर अब तक कारवाई क्यू नहीं ?बिहार पुलिस मुख्यालय के पत्र के निर्देश की भी उर्र जाती है धज्जियां।
रैयाम थानाध्यक्ष को एक माह का वेतन आखिर कौन देगा ?इसके जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी पर अब तक कारवाई क्यू नहीं ?बिहार पुलिस मुख्यालय के पत्र के निर्देश की भी उर्र जाती है धज्जियां।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा जिलाबल मे पदस्थापित हुये एक थानेदार
को पुलिस लाइन के तात्कालीन रअनि 1की गलती का खामियांजा भुगतना पर रहा है ?अब उक्त थानेदार को एक माह का वेतन आखिर कौन देगा ?
एसएसपी के योगदान के बाद जिले के कई थानों मे पोस्टिंग हो गई ,इस दौरान और भी कई पुलिसकर्मी /पदाधिकारी बदल दिये गये।
लेकिन जिला के वैसे पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी को नहीं बदला गया है जो इस जिला मे गलत कार्यशैली को लेकर चर्चित है और ऐसे ऐसे पुलिस पदाधिकारी /पुलिसकर्मी एसडीपीओ ,एसएसपी ,मिथिला क्षेत्र के आईजी कार्यालय मे कई कई वर्षों से जमे है।क्या इनपर चुनाव आयोग का निर्देश लागू नहीं होता ,लेकिन इनके रहने से चुनाव भी प्रभावित हो सकता है ?ऐसे ऐसे लोंगों को चिन्हित कर यहां से अन्यत्र तबादला कर देना उचित है जो वरीय पुलिस पदाधिकारी नहीं कर रहें है।ये सभी इतने दबंगई करते है कि अपने लाभ के लिये विभाग के लोंगों को भी तंग कर देते है।ऐसे मे बेहतर पुलिसिंग की बात करना बेईमानी है।
इसी अदला -बदली के क्रम मे एसएसपी को नेहरा ओपी के तात्कालीन ओपी अध्यक्ष एवं रअनि प्रथम सत्यनारायण पाण्डेय समेत अन्य पुलिसकर्मी को भी इस जिला बल से बदल देना चाहिये लेकिन ऐसा उनके द्वारा भी नहीं किया है ?कहा जाता है कि एसएसपी साहब ने गोपनीय रीडर के पद की सारी जिम्मेदारी उन्हें दे दी है जब्कि उन्हें पदस्थापित नहीं किया है ,चर्चा तो यही है । ऐसा लग रहा है कि एसएसपी को इनके बारे मे विस्तृत जानकारी नहीं हो ?लेकिन चर्चा यह भी है कि जब एसएसपी जमुई जिला के एसपी थे तो श्री पाण्डेय जमुई जिला बल मे थे।मामला जो भी हो एसएसपी के कार्यक्षेत्र का है ?लेकिन इनका कोपभाजन रैयाम थाना के थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता भी भोग रहें है। थानाध्यक्ष श्री गुप्ता को एक माह का वेतन कौन देगा ,यह अहम सवाल है।
जानकारी के अनुसार शिवहर जिला से बदलकर आयें पुअनि सूरज गुप्ता 30दिसंबर 23को रअनि 1के यहां योगदान दिया लेकिन तात्कालीन रअनि श्री पाण्डेय ने इनका सामंजन 1जनवरी 24के तिथि मे किया,जब्कि पुअनि श्री गुप्ता को शिवहर जिला से 1दिसंबर 23को ही बीरमित कर दिया गया था।
इस मामले मे बिहार पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट निर्देश था कि बिरमित जिला से स्थानांतरित जिला मे योगदान के बाद उस माह का वेतन योगदान वाले जिला से मिलेगा। अब ऐसे मे शिवहर जिला से इन्हें दिसंबर माह का वेतन मिलेगा नहीं और योगदान वाले जिला मे इनका योगदान एक जनवरी से दिखाया गया है ,ऐसे मे सवाल यही है कि दिसंबर माह का वेतन रैयाम थानाध्यक्ष को कौन देगा ?गलती किसी की है और सजा कोई और भोग रहा है।
शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन।
इश्क और प्यार मे फंस गये मधुबनी जिले के एक दारोगा जी ?पिस्टल लहराते नेपाल पुलिस ने पकड़ा।नेपाली पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद दारोगा को मधुबनी पुलिस के किया हवाले ?