आगामी लोकसभा को लेकर तैयारी शुरू ,एसएसपी के नेतृत्व मे शहर मे निकाला गया फलेग मार्च।
दरभंगा /संजय कुमार राय
आगामी लोकसभा को लेकर दरभंगा पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के अगुवाई मे सोमवार की शाम पूरे शहर मे फलैग मार्च निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सोमवार की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के नेतृत्व मे जिला के पुलिस अधिकारियों के साथ सीआईएसएफ बल के साथ शहरी क्षेत्रों मे फलैग मार्च निकाला गया। वरीय पुलिस अधीक्षक की मंशा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ,स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के लिये दृढ़ संकल्पित है।
यहां बता दें कि चुनाव मे पुलिस बलों एवं अन्य बलों को कहीं आने जानें समेत अन्य कार्यों के लिये छः चक्का गाड़ियों के पकड़ धकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। यही नहीं पुलिसिया स्तर पर चुनाव के मद्देनजर अन्य तैयारियां भी शुरू हो गयी है।
एसएसपी ने बताया कि फरार वारंटियों सहित जिन आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज है, उन आरोपियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। सोमवार की देर रात से छापामारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस कार्य में सीआईएसएफ के सुरक्षा बल का सहयोग लिया जाएगा ताकि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। जगह-जगह सड़कों पर वाहन चेकिंग सहित जिले में आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सीआईएसएफ की एक टुकड़ी जिले में आई है जिसे सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा सहित मोहल्ले गलियों में भी चेकिंग चलाई जाएगी। नाकाबंदी कर भी पूरी तरह चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को एसएसबी की टुकड़ी दरभंगा आ रही है जिसे अन्य जगहों पर तैनात किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए अपराधियों की धर पकड़ की जाएगी ताकि मतदाता भय मुक्त होकर अपना मतदान कर सकें। एसएसपी ने फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर लोहिया चौक, बाकरगंज, उर्दू बाजार, दरभंगा टावर, इनकम टैक्स चौराहा, कटहलबाड़ी चौक, विद्यापति चौक, दरभंगा स्टेशन, म्यूजियम गुमटी, दोनार अल्लपट्टी,बेंता चौक होते हुए फिर वापस पुलिस लाइन पहुंचा। फिर वाहन से लहेरियासराय टावर लोहिया चौक दारू भट्टी चौक बेलवागंज नाका 6 नाका पांच होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सिटी एसपी शुभम आर्य, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दिवेश, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार,बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी कुमार गौरव सहित कई थाना की पुलिस और सीआईएसफ की टुकड़ी शामिल थे।
