मिठाई की दुकान मे काम रहें नाबालिग की संदिग्ध मौत ,छानबीन मे जुटी पुलिस।

दरभंगा /संजय कुमार राय

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ला स्थित एक मिठाई की दुकान मे काम कर रहें नाबालिग लड़के की संदिग्ध मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है। हालांकि उक्त नाबालिग युवक के शरीर पर कई जख्म दिखाई दें रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि युवक की मौत कैसे और किन कारणों से हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रहमगंज मुहल्ला के ही अर्जुन राम के 17वर्षीय पुत्र सोनू राम की संदिग्ध मौत हो गयी है। मृतक सोनू के परिजनों को तब पता चला जब लक्ष्मी मिष्टान्न दुकान के मालिक रमेश प्रसाद गुप्ता उर्फ रामबाबू उसे जख्मी अवस्था मे डीएमसीएच मे भर्ती कराया उसके बाद परिजनों को सूचना दी।
इस कारण मृतक के परिजन आग बबूला हो गये और दुकानदार पर ही हत्या का आरोप लगाने लगे।
सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस पूरे मामले के छानबीन मे जुटी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है कि इस पूरे प्रकरण पर पुलिस की पैनी नजर है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सोनू की हत्या हुई है तो पुलिस उस हत्यारे को भी पकड़कर सलाखों के पीछे डाल देगी।

परिजनों का कहना है कि सोनू विगत एक साल से उस मिठाई के दुकान मे काम कर रहा था।