बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटकी एकमी मे अर्धनिर्मित मकान मे हुये बम विस्फोट मे कही इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्यों का हाथ तो नहीं ?

दरभंगा /संजय कुमार राय 

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटकी एकमी से हुये बम बरामद के मामले मे कही कोई बड़ी साजिश तो नहीं ?इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
दरअसल छोटकी एकमी स्थित अर्धनिर्मित मकान मे दो बम फूटने से इलाके मे लोंगों मे डर का माहोल है ।
जानकारी के अनुसार मों अली अहमद के पुत्र मों जावेद छोटकी एकमी मे सड़क किनारे घर बना रहें है। 29फरवरी की देर रात इस अर्धनिर्मित मकान मे बम फूटने की आवाज आयी। मकान मालिक मों जावेद का कहना है कि उन्हें इस बात की जब सूचना मिली तो घटना स्थल पर आकर उन्होंने ही डायल 112समेत सभी पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी है। घटना स्थल पर पहुंचे सिटी एसपी शुभम आर्य का कहना कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि बरामद बम बोरे मे था ?
मकान मालिक जावेद का कहना है कि उससे किसी की दुश्मनी भी नहीं है ?ऐसे मे सवाल यही है कि आखिर अर्धनिर्मित मकान मे बम किसने रखा ?कही ऐसा तो नहीं कि उक्त जमीन पर किसी और की नजर हो और यह जमीन जावेद ने ले लिया ,इस कारण वैसे लोग इस मकान को क्षति पहुंचाना चाह रहें हो ?अगर नहीं तो आने वाली मुहर्रम पर्व के दौरान लोंगों को भड़काने के लिये किसी ने बम छुपाकर रखा हो ?इस मकान मे काम कर रहें मजदूर, कही शातिर दिमाग तो नहीं ?भला अर्धनिर्मित मकान मे बम कौन रखेगा,या तो मालिक या फिर मालिक का कोई दुश्मन या फिर काम कर रहा मजदूर ,जो आतंकी गतिविधि मे शामिल हो ?यहां बता दें कि पूर्व मे एनआईए की टीम ने कई संदिग्ध आतंकी को यहां से गिरफ्तार कर चुकी है। बम रखने वाला शख्स कही इंडियन मुजाहिद्दीन का कोई शातिर तो नहीं ?
खेर ,पुलिस मामले की अनुसंधान मे जुट गई है।बम के फूटने से किसी की हताहत् की कोई सूचना नहीं है।सिटी एसपी शुभम आर्य कहते है कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।