बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटकी एकमी मे निर्माणाधीन भवन मे बम विस्फोट ,सात जिंदा बम समेत विस्फोट बम के अवशेष बरामद ,प्राथमिकी दर्ज।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटकी एकमी मे निर्माणाधीन भवन मे बम विस्फोट ,सात जिंदा बम समेत विस्फोट बम के अवशेष बरामद ,प्राथमिकी दर्ज।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटकी एकमी मे निर्माणाधीन भवन मे बम विस्फोट ,सात जिंदा बम समेत विस्फोट बम के अवशेष बरामद ,प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा /संजय कुमार राय
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एक्मी स्थित निर्माणाधीन भवन मे एक बम के विस्फोट होने से अफरा -तफरी मच गई लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि घटना स्थल से पुलिस ने सात जिंदा बम एवं विस्फोट हुये बम का अवशेष प्राप्त किया है। इस मामले को लेकर बहादुरपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी मे एक निर्माणाधीन मकान मे बम विस्फोट होने से अफरा तफरी का माहोल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे।स्थानीय लोंगों ने इसकी सूचना डायल 112को दी। डायल 112की टीम ने इस बाबत एसएसपी समेत थानाध्यक्ष को दी एवं घटना स्थल पर पहुंची। ठीक इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक ,सदर एसडीपीओ ,सदर थानाध्यक्ष ,बहादुरपुर थानाध्यक्ष ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष ,बहादुरपुर की गश्ती टीम आदि घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस ने सात जिंदा बम और विस्फोट हुये बम के अवशेष को बरामद किया है।
घटना को लेकर बहादुरपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।