बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर दरभंगा जिला के विभिन्न थाना के 69 पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों ने रक्त दान देकर मानवता का दें दिया मिशाल।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

कहावत है रक्त दान ,महादान।इस दान से बड़ा कोई और दान नहीं। दरभंगा पुलिस का यह मानवीय चेहरा तब नजर आया जब विभिन्न थाना के  69 पुलिस कर्मियों ने रक्त दान देकर महादान कर दिया।मौका था बिहार पुलिस सप्ताह का।

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस केन्द्र दरभंगा मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया ,इसमें कई थानों के 69 पुलिसकर्मी /पदाधिकारियो ने रक्त दान किया।

सदर थाना के 4,बहेड़ी थाना के एक विश्वविद्यालय थाना के 6,सोनकी ओपी के 2,रेयाम थाना के दो ,एपीएम थाना के 4,मब्बी ओपी के 6,विशनपुर थाना के 1,लहेरियासराय थाना के 1,सिंहवाड़ा थाना 4,बिरौल थाना 4,सिमरी थाना 4,हायाघाट थाना 1,BSAP 13-1,कमतौल थाना 4,तिल्केश्वर ओपी 3,भालपट्टी ओपी 1,पुलिस केन्द्र 2,नगर थाना 3,एसएसपी आवास 1,मनीगाछी थाना 4,सदर QRT 1,बहेड़ा थाना 2,पतौर ओपी 2,महिला थाना 1,तकनीकी शाखा 1एवं परि पुलिस उपाधीक्षक ने रक्त दान किया इस दौरान कुल 69पुलिसकर्मी /पदाधिकारियों ने रक्त दान किया। प्रशिक्षु डीएसपी दिलीप कुमार , महिला सिपाही मिनाक्षी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।