लहेरियासराय थाना की पुलिस ने चार नशेड़ी समेत एक वारंटी को किया गिरफ्तार।

दरभंगा/

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने पांच लोंगों को गिरफ्तार किया है इसमें एक वारंटी समेत चार नशेड़ी का नाम शामिल है।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने चार नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। इसमें थाना क्षेत्र के बेलवागंज निवासी अशोक प्रधान के पुत्र अनिल कुमार ,बेता चौक के दिनेश राम के पुत्र सुनील कुमार ,लाईट हाउस इस्माइल गंज निवासी स्व नथिनि महतो के पुत्र मनोज महतो एवं बलभद्रपुर मुहल्ला के मों आलम के पुत्र मों शमशेर को गिरफ्तार किया है।
इधर पुलिस ने सत्य नारायण झा के पुत्र विनोद झा को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई की जा रही है।