क्राउन इंटीरियर डेकॉर शो-रूम का हुआ उद्घाटन,
उद्घाटन करते डॉ एएनआरजू, हीना आरजू, डॉ एके आजमी व अन्य
दरभंगा/
शहर के बीबी पाकड़ मोहल्ला में शुक्रवार को क्राउन इंटीरियर डेकॉर शो-रूम को धूमधाम से उद्घाटन हुआ. अलहेलाल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अहमद नसीम आरजू, डॉ हीना आरजू व डॉ शमीम खुर्रम आजमी ने फीता काटकर शो-रूम का उद्घाटन किया. मौके पर शो-रूम के संचालक ई. जमील अहमद ने कहा कि इसके खुलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इसमें वॉलपेपर, उडेन फ्लोरिंग, लोअर पैनल, चारकोल पैनल, पर्दा, आर्टिफिशल ग्रास आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध है. शो-रूम के कर्मी आर्डर देने पर ग्राहकों के घर जाकर इंटेरियर डिजाइन करेंगे. मौके पर उपमहापौर नाजिया हसन, डॉ अंजार अहमद खान, डॉ श्याम, डॉ इंतखाब आलम, डॉ शहनवाज वारसी, इजहार अहमद खान उर्फ लड्डू, शहरेयार गजाली, ऐहतशाम आजमी, शहनवाज, रफीन नस्तर, अनवर सुफियान, पुट्टू खान, डॉ आइटी खान, सैफू आदि उपस्थित थे.