शबेबारात पर्व को ले पुलिस की बढ़ी चौकसी , अगर आप बाइकर्ष गेंग के सदस्य है या उल्टे सीधे मोटरसाइकिल चलाते है तो सावधान हों जाईये ,पुलिस आपको ही ढूंढ रही है।चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर।
दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शबेबारात पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण मे संपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिये जगह जगह पर भारी पुलिस बल की तैयारी उन्होंने की है।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने वार्ड पार्षद एवं शांति समिति के बैठक के बाद चिन्हित किये गये कई बिंदुओं पर विचार करते हुये यह निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा है कि थाना क्षेत्र मे जीतने भी कब्रिस्तान है वहां सादे लिबास एवं वर्दी मे भी पुलिस की तैनाती की जाएगी ,इसके अलावे रैफ के जवान भी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बाइकर्ष गेंग को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुहल्लेवार कुछ सूची बनाई गई है ,आज इस सूची को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों से कहा है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार युवक पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी।ऐसा करने वाले जो भी मोटरसाइकिल चालक है उन्हें पकड़कर थाने लाया जाएगा और दंड वसूला जाएगा यही नहीं विधि सम्मत कारवाई भी की जाएगी।
वहीं दूसरी और मोटरसाइकिल पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध भी कारवाई का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा है कि शबेबारात पर्व के दौरान अपने पूर्वजों को लोग याद करते है। उन्होंने कहा है कि पूर्वजों के इबादत मे किसी तरह के लोग विघ्न या बाधा पहुंचाते है तो ऐसे दुष्टों के विरुद्ध कारवाई करने मे पुलिस हमेशा आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी कब्रिस्तानों के चारों तरफ से आनेवाली सड़कों पर पॉइंट चिन्हित किया गया है जहां पुलिस वर्दी और सादे लिबास मे गश्त करेगी।
उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर भाईचारे का मिशाल पेश करते आया है आगे भी मिशाल पेश करेगा इसके लिये वार्ड पार्षद और शांति समिति के लोग भी अपने अपने इलाके मे शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने के लिये प्रयासरत है।थाना क्षेत्र के कई इलाकों मे थाना की पुलिस एवं रैफ के जवानों ने फलेग मार्च निकालकर यह संदेश भी दें दिया है कि आप अगर उपद्रवी है तो घर तक सीमित रहिये वरना पुलिस अपना काम तो कर ही देगी।

