बिरौल अनुमंडल कार्यालय का नवनिर्मित भवन का उदघाटन कल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों से होगा उदघाटन, 31 वर्ष बाद अनुमंडल कार्यालय अपना भवन में होने लगेगा संचालन।

उत्तम सेनगुप्ता, बिरौल।
राज्य योजना स्कीम मद् के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय बिरौल का 22 फरवरी दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उदघाटन करेंगे। इसकी जानकारी कुमार रवि,सरकार के सचिव के द्वारा जारी पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग व पदाधिकारियों को दिया गया है। अनुमंडल कार्यालय के नव भवन के अलावा कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के भिण्डुआ एवं कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत में एक-एक बाढ़ आश्रय स्थल के भवन का मुख्यमंत्री करेंगे। ये सभी उदघाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा संकल्प भवन,1 अण्णे मार्ग पटना से 22 फरवरी24 को अपराह्न 12.30बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करनेवाले हैं। सरकार के सचिव ने उदघाटन कार्यक्रम में (vc) के माध्यम से सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों को भाग लेने का अनुरोध किया गया है। इधर भवन निर्माण विभाग की ओर से उदघाटन की सूचना मिलते ही अनुमंडल प्रशासन की ओर से पदाधिकारी एवं कर्मी तैयारी में जूट गए हैं। मालूम हो कि 06 करोड़,69 लाख,29 हजार,980 रुपये खर्च से निर्माण किया गया, इस भवन का शिलान्यास मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 05 मई 22 को जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया था। जी+टू अनुमंडल कार्यालय का नवनिर्मित भवन में एसडीओ, एलआरडीसी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय संचालन होगा। अनुमंडल स्तरीय ट्रेजरी की भी सुविधा इस भवन में दिया गया है।इसके अलावा अन्य अनुमंडल स्तरीय सरकारी कार्यों का संचालन की सुविधाएं इस भवन में मौजूद है।
जन विश्वास यात्रा’ पर निकले तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा – विश्वास यात्रा में दिख रहा भीड़ पैसे और जात-पात के नाम पर लाई गई भीड़ है, बिहारियों को आज भी लालू राज की गुंडागर्दी याद है।
सपना था दारोगा बनने का ,पहुंच गया हवालात।”नो इंट्री “मे प्रवेश करने वाले चार चक्का वाहन चालकों से करता था अवैध वसूली ?नकली दारोगा गिरफ्तार।