सजधज कर उदघाटन के इंतजार में बिरौल अनुमंडल कार्यालय का नवनिर्मित भवन,31 वर्ष बाद अनुमंडल कार्यालय अपना भवन में होने लगेगा संचालन।

उत्तम सेनगुप्ता, बिरौल।

राज्य योजना स्कीम मद् के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय बिरौल का निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। 06 करोड़,69 लाख,29 हजार,980 रुपये खर्च से निर्माण किया गया।इस भवन का शिलान्यास मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने 05 मई 22 को जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रिमोट कंट्रोल से ऑनलाइन किया था।जी+टू अनुमंडल कार्यालय का नवनिर्मित भवन में एसडीओ,एलआरडीसी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय होगा। अनुमंडल स्तरीय ट्रेजरी की भी सुविधा इस भवन में दिया गया है।इसके अलावा अन्य अनुमंडल स्तरीय सरकारी कार्यों का संचालन की सुविधाएं इस भवन में शामिल है। संवेदक ने बताया कि नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन विभाग को हस्तगत करने की कागजी प्रक्रिया तैयार कर लिया गया है,सिर्फ उदघाटन होने का इंतजार किया जा रहा है। मालूम हो कि 12 लाख की आबादी वाले बिरौल अनुमंडल की स्थापना 05 जुलाई 1992 में इस क्षेत्र से चार बार कैबिनेट मंत्री रहे डॉ.महावीर प्रसाद के प्रयास से हुआ। जिसका विधिवत उदघाटन उस समय बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद ने किया था।भौगोलिक दृष्टिकोण से बिरौल अनुमंडल मुख्यालय सहरसा,सुपौल,खगड़िया, समस्तीपुर,मधुबनी व दरभंगा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी के मध्य में अवस्थित है। दुसरी ओर क्षेत्र के गणमान्य लोगों में राजकुमार सिंह,वीरबल राय,
विनय पासवान,अख्तर शहंशाह उपमुख्य पार्षद नगर,नटवर यादव,उपप्रमुख अर्पणा कुमारी,हेमंत झा, सहित दर्जनों लोगों ने नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन का उदघाटन जल्द कराने की मांग भवन निर्माण विभाग से किया है। इधर राज्य सभा सदस्य व पूर्व मंत्री संजय कुमार झा के प्रतिनिधि संजीव कुमार झा ने बताया कि धैर्य रखिये इस संबंध में आगे बात हो चुकी है। नव अनुमंडल कार्यालय भवन बिरौल का उदघाटन कि तिथि जल्द निर्धारित होने वाला है।