मधुबनी एसपी का निर्देश :मालखाना का प्रभार नहीं लेने वाले थानाध्यक्ष /ओपी अध्यक्ष पर हों सकती है बड़ी कारवाई ।

दरभंगा /संजय कुमार राय
मधुबनी जिला के थानों मे पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी अगर मालखाना का प्रभार ससमय नहीं लेते है तो ऐसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कारवाई की जाएगी। मधुबनी के एसपी ने इस बाबत सभी थानाध्यक्षों भी निर्देश दें दिया है।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पुनि सह थानाध्यक्ष /थानाध्यक्ष /ओपी अध्यक्ष को निर्देश दिया जाता है कि स्थानांतरण /सेवानिवृत सअनि या पुअनि कोटि स्तर के मालखाना प्रभारी से प्रभार लेकर स्वयं ग्रहण करेंगे जिससे संबंधित स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़े। एसपी ने कहा है कि अगर दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन नहीं किया जाता है और उनके पास तक कोई शिकायत आती है उस स्थिति मे संबंधित थानाध्यक्षों के विरुद्ध स्वतः अनुशासनिक कारवाई करते हुये अलग से प्रतिवेदन तैयार कर पुलिस उपमहानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र को भेंज दिया जाएगा।
दरअसल संबंधित चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल /क्षेत्र समय अवधि पूरा कर चुके पुलिसकर्मी /पदाधिकारी का स्थानांतरण अन्यत्र हों गया है इस कारण मालखाना का प्रभार उनके द्वारा दिये जाने के बावजूद कई थानाध्यक्ष /ओपी अध्यक्ष नहीं ले रहें है ऐसी शिकायत एसपी को लगातार मिल रही थी।