सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्च,कई थाने की पुलिस व कमांडो के जबान फ्लैग मार्च में थे शामिल।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कई थाने के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल के अलावा कमांडो के जबान शामिल थे। फ्लैग मार्च बिरौल थाना परिसर चल कर सुपौल बाजार, शैखपुरा,रामनगर, पुराना थाना चौक,शिवाजी नगर,मास्टर चौक, अफजला पूल घाट, सिनेमा रोड से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह चौक मार्ग से होकर निकाला गया। इससे पूर्व घनश्यामपुर थाना क्षेत्र कसरौर करकौली पंचायत के कई गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्च से जहां कानून को मानने वालों के लिए सुरक्षा व शांति का संदेश वहीं गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए शख्त चेतावनी माना जा रहा है। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में सीओ विमल कुमार कर्ण, पंकज कुमार एस एचओ बिरौल,सुरेश कुमार राम अंचल पुलिस निरीक्षक,राहुल कुमार एसएचओ जमालपुर,कल्पना कुमारी प्रभारी बड़गांव ओपी,पुअनि आरती कुमारी के अलावा पीएसआई अंकित कुमार,अखिलेश कुमार,पूजा कुमारी,दिव्या गुप्ता सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल मौजूद थे।