धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जानें पर दरभंगा जिला के हर तबके के लोंगों मे खुशी :पप्पू सिंह
धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जानें पर दरभंगा जिला के हर तबके के लोंगों मे खुशी :पप्पू सिंह
धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जानें पर दरभंगा जिला के हर तबके के लोंगों मे खुशी :पप्पू सिंह
बिरौल /दरभंगा
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता को बीजेपी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाये जानें के पार्टी के इस फैसले से समस्त मिथिला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसान मोर्चे के दरभंगा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की मां जानकी की भूमि मिथिला क्षेत्र से धर्मशाली गुप्ता जी को उम्मीदवार बनाया जाना एक तरह से सौगात के समान है। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा की हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तीव्र प्रबल इच्छा शक्ति के चलते नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू हुआ और उसका सकारात्मक परिणाम दरभंगा को तोहफे के रूप में मिला है। डॉ धर्मशीला गुप्ता जी संघर्ष के दम पर आगे आईं हैं और वे एक शिक्षित और योग्य महिला हैं। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि डॉ. धर्मशीला गुप्ता डॉ. नागेंद्र झा महिला महिला विद्यालय में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू की थी। उनकी कठिन तपस्या पार्टी के अंदर भी जारी रही। आज संपूर्ण मिथिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है क्योंकि पहली बार मिथिला क्षेत्र से किसी महिला को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने संपूर्ण किसान मोर्चे के तरफ से धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा आलाकमान और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया है।
रेडिएंस क्लासेज ने जेईई मेन्स के रिजल्ट में रचा इतिहास – सौरभ ने हासिल किए 99 परसेंटाईल, अंसुमान व अनूज को 98 परसेंटाईल – 15 विद्यार्थियों में 12 ने तय किया पड़ाव – उत्साह में झूमा रेडिएंस
आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला,लोगों ने आरोपी को पुलिस से छुड़ाया तीन पीएसआई हुए चोटिल। तीन भेजे गए जेल।