बिरौल में पंकज कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद,2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं नये थानाध्यक्ष।

बिरौल/दरभंगा

आदर्श थाना बिरौल में पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार ने शुक्रवार को देर शाम थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी से विधिवत प्रभार का आदान-प्रदान किया। इस दौरान पुनि सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप स्थापित कर क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखना इनका मुख्य कार्य होगा। उन्होंने कहा कि खुफिया तंत्र के सहयोग से क्षेत्र में शराब तस्करों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जायेगा।उन्होंने क्षेत्र वासियों से पुलिस को मदद करने की अपील की है। बतादें कि 2009 बैच के नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार से बिरौल जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र के तीन लाख आबादी को अच्छे पुलिसिंग की उम्मीद है।