भारत विश्वगुरु बनने की और अग्रसर :राज्यपाल
ज्ञान का भंडार हैं मिथिला की धरती ,
मिथिला मे बन रहें सियाराम ,दूल्हा -दुल्हन मंदिर के उदघाटन मे आने का मिला उन्हें न्योता।
दरभंगा /विशेष संवाददाता
भारत विश्व गुरु की और बढ़ने के लिये अग्रसर हैं ,ऐसे मे हमारी आपकी जवाबदेही भी बन जाती हैं। भारत ऋषि -मुनियों की धरती हैं इसका इतिहास गवाह हैं।अयोध्या मे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत का गुणगान पूरे देश मे ही नहीं विदेशों मे भी हो रहा हैं। उन्होंने मिथिला नगरी की चर्चा करते हुये कहा कि यहां तो ज्ञान का अटूट भंडार हैं। मॉं सीता की जन्म भूमि हैं। मिथिला का ज्ञान तो पूरे भारत को समाहित कर रखा हैं। यह देश फिर से अपनी विरासत को पाने के लिये अग्रसर हैं। नई नई नीति और नीतियों की प्रगति ,उद्योग धंधे ,नई नई स्कीम भारत की बुलंदियों को छू रहा हैं। हर क्षेत्र मे देश एक नई ऊंचाई ले रहा हैं इस कारण पूरे दुनियां की निगाहें भारत पर हैं।
ये बातें शनिवार को भारतीय संस्कृति एवं सार्वभौमिक महत्व पर आयोजित एक सेमिनार में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह मे सेमिनार के दौरान यह बातें कहीं।

