समस्तीपुर जिलाबल मे दस पुलिस निरीक्षकों को अलग अलग जगहों पर हुई पोस्टिंग ,रोसड़ा अंचल के अंचल निरीक्षक बने अकमल ,यातायात थानाध्यक्ष पद पर सुनील कान्त को मिला जिम्मा।

समस्तीपुर /सत्यनारायण चौधरी /आशीष झा 

समस्तीपुर के एसपी ने दस पुलिस निरीक्षकों को अलग अलग जगहों के पुलिस प्रतिष्ठान पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया हैं।
इसमें पुनि संदीप कुमार को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक मुफ्फसिल अंचल ,पुनि शिव कुमार यादव को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सदर अंचल ,पुनि अकमल खुर्शीद को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक रोसड़ा अंचल ,पुनि पवन कुमार को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक पटोंरी अंचल ,पुनि नीरज तिवारी को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय अंचल ,पुनि सुनील कान्त को पुलिस केन्द्र से यातायात थानाध्यक्ष ,पुनि धनंजय कुमार को पुलिस केन्द्र से अपर थानाध्यक्ष साईबर थाना ,पुनि सलाउद्दीन खां को पुलिस केन्द्र से विधि शाखा प्रभारी सह अभियोजन शाखा सह त्वरित विचारण शाखा प्रभारी सह वरीय प्रभार पुलिस निरीक्षक पुलिस कार्यालय ,पुनि मोइन कुमार को पुलिस केन्द्र से ALTF प्रभारी सह मद्य निषेध कोषांग प्रभारी सह CCTNS कोषांग प्रभारी एवं पुनि जितेंद्र चौधरी को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सह अनुसंधानकर्ता साईबर थाना मे पदस्थापित किया गया हैं।