पुलिस विभाग ने चुनाव आयोग के निर्देशों की निकाली हवा कागज के खेल भी अजब -गजब ?
पुलिस विभाग ने चुनाव आयोग के निर्देशों की निकाली हवा कागज के खेल भी अजब -गजब ?
पुलिस विभाग ने चुनाव आयोग के निर्देशों की निकाली हवा।
कागज के खेल भी अजब -गजब ?
दरभंगा, संजय कुमार राय
पुलिस विभाग वैसे तो कई कारनामे को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है लेकिन विभाग के मौजूदा खेल से सभी अचंभित हैं। चुनाव आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश भी विभाग के लिए कोई मायने नहीं रखता है।आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर आयोग ने वैसे पुलिसकर्मियों का तबादला व पोस्टिंग करने का सख्त आदेश दिया था जिनकी सेवा अवधि नियमानुकूल एक जिला या फिर अनुमंडल में पूरी हो गयी है। आयोग का ऐसा आदेश पत्र सभी पुलिस जिला को भेजा गया था। अधिकांश जिला में तो इस पत्र के आलोक में पुलिसकर्मियों का तबादले का एक्शन ले लिया गया लेकिन समस्तीपुर जिला ने ट्रांसफर व विरमित करने में खेला कर दिया। यूँ कहें कि यहां आयोग के आदेश की एक तरह से सरेआम हवा ही निकाल दी गयी। जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिला से इसी 24 जनवरी को 11 पुलिस निरीक्षक यानी इंस्पेक्टर का तबादला दरभंगा व मधुबनी जिला के लिए किया गया जबकि जिला अवधि पूर्ण कर चुके दो इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य एवम मुकेश कुमार सिंह का नाम ही इस तबादला सूची से गायब है। श्री आचार्य समस्तीपुर के टाउन थाना में पदस्थापित थे उन्हें इसी जिला बल मे बने रहने के लिये एसपी ने डीआईयू शाखा मे प्रतिनियुक्ति /तेनात कर दिया हैं वहीं श्री सिंह जिला अनुसन्धान इकाई ( डीआईयू ) में पोस्टेड बताये जाते हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों इंस्पेक्टर 2018 से ही समस्तीपुर जिला में हैं और चुनाव आयोग के पत्र मे लिखे आदेश को देखा जाय तो इन दोनों का इस जिला बल मे 30जून 24तक छः साल से भी अधिक हो जाएंगे। उक्त दोनों इंसपेक्टर तबादले से कैसे बचे रह गए यह जांच का विषय है।
खेल यहीं खत्म नहीं हो जाता है। जिन करीब दर्जनभर इंस्पेक्टर का समस्तीपुर से दरभंगा व मधुबनी के लिए तबादला हुआ हैं उसे विरमित किया गया हैं या नहीं ?क्यूंकि समस्तीपुर से अबतक कुछ ही इंस्पेक्टर दरभंगा जिला मे योगदान दिये हैं ।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि तबादले के पत्र जारी होने से चार दिन पूर्व 20 जनवरी को डीआईजी कार्यालय,दरभंगा से मधुबनी व समस्तीपुर जिले के पुलिस कप्तान से वैसे पुलिस कर्मियों की जानकारी मांगी थी जिनकी जिला अवधि पूरी हो चुकी हो। इसके लिए पत्र में वकायदा परफॉर्मा भी बनाकर दिया गया था और उसमे पूरी जानकारी भरकर विस्तृत जानकारी देनी थी। बावजूद इसके उक्त दोनों पुलिस निरीक्षकों का नाम तबादले से बाहर कैसे रह गया, आज भी रहस्यमय बना हुआ है।
पुलिस मुख्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देश को राज्य के सभी एसएसपी /एसपी /डीआईजी /आईजी को पत्र देते हुये शत प्रतिशत कारवाई का निर्देश दिया था लेकिन समस्तीपुर जिला बल मे पदस्थापित इन पुलिस निरीक्षकों के तबादला नहीं किये जानें से सवाल तो बनता ही हैं।चार साल से ऊपर सभी पुलिस निरीक्षक को दरभंगा /मधुबनी से बिरमित किया गया हैं इसमें पुलिस निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा समेत और भी हैं।ऐसे मे समस्तीपुर जिला से पुनि श्री आचार्या एवं श्री सिंह को जिला से बिरमित नहीं करना चुनाव आयोग /बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश को नहीं मानना हैं ?
जलापूर्ति पाइप लाइन के लिकेज से क्षतिग्रस्त सड़क गढ्ढे में हुआ तब्दील,क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरने वाले बाइक व साइकिल सवार दुर्घटना का हो रहे शिकार, विभाग कुंभकर्णी निंद्रा में।
एलएमएमयू में ललित नारायण मिश्र तथा कर्पूरी ठाकुर के नाम से दो अलग- अलग चेयर की होगी स्थापना- कुलपति।