बिरौल में जालसाजों ने फर्जी कागजात तैयार कर भूस्वामी के भूमि को दुसरे के हाथों किया केबाला,
पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा मामला।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिरौल अन्तर्गत भूस्वामी विनोद महतो के भूमि को एक व्यक्ति ने अपना निजी बता कर उसे फर्जी तरीके से केबाला कर दिये जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर श्री महतो ने फर्जी तरीके से इनके भूमि का केबाला करने वाले जालसाज के विरुद्ध थाना सहित वरीय पुलिस अधीक्षक एवं एसडीपीओ को आवेदन देते हुए कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिये गए शिकायत आवेदन में भूस्वामी बिनोद महतो ने कहा है कि मैं 14 दिसंबर 2023 को मुख्य सड़क से पुरब मौजा अफजला, अंचल बिरौल के अन्दर खाता संख्या 164 पु.नया 1533,पुराना खेसरा 671 व नया 3081 रकवा 1कठ्ठा 5 धूर 10 कनमा क्रय रकवा जो जमीन विक्रेता मो.जुनैद शाह,व भोला सहनी दोनों साकिन अफजला टोले खेबा से उचित मूल्य देकर खरीद किया जिस पर अपना दखल कब्जा स्थापित किया और उक्त खरीद रकवा को चाहरदिवारी निर्माण कर अपना स्वामित्व कायम किया। भूस्वामी ने पुलिस को बताया कि दबंगता प्रस्तुत करने के लिए जाली दस्तावेज बना कर सुपौल बाजार के राज कुमार महतो ने एक व्यक्ति के हाथों 30 जनवरी 24 को निबंधन कर दिया है। अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि विनोद महतो की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।